साहित्य सागर – गद्य तथा पद्य (MCQ)

काकी : सियारामशरण गुप्त

1. कौन नीचे से ऊपर तक एक कपड़ा ओढ़े हुए कंबल पर भूमि शयन कर रही थी?

[क] श्यामू

[ख] विश्वेश्वर

[ग] श्यामू की माँ
[घ] भोला की माँ

2. “काकी सो रही है, उन्हें इस तरह उठा कर कहाँ लिए जा रहे हो? मैं ना जाने दूँगा।कथन कौन कह रहा है?

[क]भोला

[]श्यामू 

[ग]विश्वेश्वर
[घ] जवाहर

3. यहाँ काकी कौन है?

[क]श्यामू की माँ

[ख]उमा

[ग]विश्वेश्वर की पत्नी

[] उपरोक्त सभी

4. “वैसे ही उसके अंतस्तल में वह शोक जाकर बस गया था।कौनसा शोक बस गया था?

[क] पतंग ना मिलने का

[ख] माँ की मृत्यु का  

[ग] पिता ने पैसा न दिया इसलिए
[घ] विश्वेश्वर के थप्पड़ मारने का

5. श्यामू ने अपने पिता के कोर्ट से कुल कितने पैसे निकालें?

[क] एक चवन्नी और एक रुपया 

[ख] दो रुपया और एक चवन्नी

[ग] दो चवन्नी और एक रुपया
[घ] दो चवन्नी और एक रुपया

6. “अपनी जीजी से कह कर गुपचुप एक पतंग और डोर मंगा दो। देखो खूब अकेले में लाना कोई जान ना पाए।कथन किसने कहा है?

[क]भोला ने

[ख]श्यामू ने 

[ग]विश्वेश्वर ने

[घ] जवाहर ने

7. श्यामूकाकीनाम किस से लिखवाता है?

[क]दासी से

[]जवाहर भैया से 

[ग]जीजी से
[घ] भोला

8. “अकस्मात शुभ कार्य में विघ्न की तरह उग्र रूप धारण किए हुए विश्वेश्वर वहाँ आ घुसे।शुभ कार्य क्या था?

[क]कोट की जेब से पैसे निकालना

[ख]पतंग में काकी लिखवाना

[]पतंग में रस्सी बांधना
[घ] पतंग उड़ाना  

9. श्यामू ने पतंग क्यों मंगवाई थी?

[]अपनी मां को राम के यहां से नीचे लाने के लिए 

[ख]आसमान में पतंग उड़ाने के लिए

[ग]भोला को देने के लिए
[घ] दूसरे बच्चों से पेंच लड़ाने के लिए

10. “काकीकहानी के रचनाकार कौन हैं?

[क]मैथिलीशरण गुप्त

[ख]प्रेमचंद

[]सियारामशरण गुप्त
[घ] यशपाल
11. इनमें से कौनसी रचना सियारामशरण गुप्त जी की नहीं है?
[क] अनाथ
[ख] आर्द्रा
[ग] नारी और गोद
[] झूठासच
12. ‘
काकीकैसी कहानी है ?
[क] राजनैतिक
[ख] धार्मिक
[ग] बाल-कहानी
[] बालमनोविज्ञान

13. ‘भोला श्यामू से अधिक समझदार था|’ इस कथन का तात्पर्य है?
[क] भोला अधिक चतुर था|
[ख] भोला अधिक पढ़ा-लिखा था|
[ग] भोला श्यामू से उम्र में बड़ा था|
[] भोला श्यामू जैसा ही बच्चा था|

14. काकी कहानी का उद्देश्य क्या है?

[क] समाज में स्त्री की दयनीय दशा का चिरण करना।

[] बच्चे की मनोदशा का वर्णन करना।

[ग] परोपकार की भावना को अभिव्यक्त करना।

[घ] उपर्युक्त सभी कथन सही है।



बात अठन्नी की : सुदर्शन

  1. सुदर्शन जी का वास्तविक नाम क्या था?

[क]जगन्नाथ 

[]बदरीनाथ

[ग]रामनाथ
[घ]शिवनाथ

  1. सुदर्शन जी की पहली कहानी कौन सी थी?

[क]पुष्पलता

[ख]बात अठन्नी की

[]हार की जीत
[घ] अंधकार
 

  1. रसीला किसके यहाँ नौकर था?

[क]शेख सलीमुद्दीन

[]जगत सिंह   

[ग]किसी के यहाँ भी नहीं
[घ] अपनी खेती करता था|

  1. रसीला को कितना वेतन मिलता था?

[क] पाँच रुपए

[ख]आठ आने

[]दस रुपए
[घ] चौदह रुपए 

  1. रसीला के परिवार में कौनकौन था?

[क]बूढ़े पिता, पत्नी, दो लड़की, एक लड़का

[]बूढ़े पिता, पत्नी, एक लड़की, दो लड़का  

[ग]बूढ़े पिता, एक लड़की, एक लड़का
[घ] माता-पिता,पत्नी और एक बहन

  1. बाबू जगत सिंह क्या करते थे?

[]इंजीनियर थे

[ख]जिला मजिस्ट्रेट थे

[ग]हलवाई थे
[घ] वकालत

  1. रमजान किसके यहां नौकरी करता था?

[क]बाबू जगत सिंह के यहाँ

[]शेख सलीमुद्दीन के यहाँ  

[ग]इंजीनियर बाबू के यहाँ
[घ] हलवाई के यहाँ

  1. रमज़ान का क्या काम था ?

[क]घर के काम-काज करना

[ख]खाना बनाना

[]चौकीदार का काम
[घ] उधार देने का काम   

  1. रमजान रसीला को क्या देता था?

[]फ़ल  

[ख]मिठाई

[ग]कुछ नहीं
[घ] उधार पैसे चुका देने की धमकियाँ

10. “रमजान को देखो गरीब है, परंतु आदमी नहीं, देवता है। ईश्वर उसका भला करें।रसीला यह बात कब कहता है?

[क]जब वह उसे फल देता है

[ख]जब वह उससे उसकी उदासी का कारण पूछता है

[]जब वह उसे रुपए देता है 
[घ] जब वह रसीला के जेल जाने पर क्षोभ प्रकट करता है

11. “हुजूर मान जाइए। आप समझे आपने मेरा काम मुफ्त किया है।यह बात किसने, किससे कही है?

[क]जगत सिंह ने शेख सलीमुद्दीन से

[]जगत सिंह ने कमरे में बैठे एक अन्य व्यक्ति से कहा 

[ग]सलीमुद्दीन ने जगत सिंह से
[घ] रसीला ने शेख सलीमुद्दीन से

12. “आज भी एक शिकार फंसा है। हजार से कम तय न होगा।प्रस्तुत कथन किसने कहा है?

[]रमज़ान ने 

[ख]शेख सलीमुद्दीन ने

[ग]बाबू जगत सिंह ने
[घ] रसीला ने

13. रसीला का रंग उड़ गया।”  ‘रंग उड़ गयाका अर्थ क्या है?

[क]मुसीबत में पड़ना

[ख]क्रोध आना

[]घबरा जाना
[घ] शरमा जाना  

14. रसीला ने कितने रुपए की मिठाई खरीदी?

[क]पाँच रुपए की

[]साढ़े चार रुपए की   

[ग]चार रुपए की
[घ]अठन्नी की

15. “अमीर लोग नौकरों पर विश्वास नहीं करते, पर मुझ पर यहां कभी किसी ने संदेह नहीं किया।प्रस्तुत कथन किसने कहा है?

[]रसीला   

[ख]रमज़ान

[ग]अन्य व्यक्ति
[घ] दासी

16. “यह वही रुमाल था जिसमें 1 दिन पहले किसी ने——— बांध कर दिए थे।खाली जगह भरें।

[क]पाँच सौ रुपए

[]एक हज़ार रुपए  

[ग]दस हज़ार रुपए
[घ] चार सौ रुपए

17. रसीला ने कितने रुपए की हेराफेरी की थी?

[क]चवन्नी की

[ख]एक रुपए की

[]अठन्नी की  
[घ] दस रुपए की 

18. बात अठन्नी की – कहानी से क्या संदेश प्राप्त होता है?

[क] समाज में रिश्वतघोरी बढ़ रही है।

[ख] गरीब आदमी के साथ अन्याय होता है।

[ग] अमीर-वर्ग अपने स्वार्थ के लिए शोषण करते हैं

[] उपर्युक्त सभी कथन सही है।

19. बाबू जगत सिंह ने सिपाही को कितने रुपए की रिश्वत दी?

[]पाँच रुपए की  

[ख]दस रुपए की

[ग]एक रुपए की
[घ] अठन्नी की


20.
रसीला को कितने दिन की सजा सुनाई गई?

[क]एक साल की

[ख]पाँच महीने की

[]छह महीने की
[घ] पाँच साल की  

महायज्ञ का पुरस्कारयशपाल

1. सेठ के यहां से कुंदनपुर नगर कितनी दूरी पर था।

क) दस-बारह मिल

ख) बारह कोस

) दसबारह कोस

घ) दस कोस

2. किसके कहने पर सेठ को कहाँ जाना पड़ा।

क) सेठानी के कहने पर सुंदरपुर

) सेठानी के कहने पर कुंदनपुर

ग) धन्ना सेठ के कहने पर कुंदनपुर

घ) धन्ना सेठ की पत्नी के कहने पर कुंदनपुर

3. सेठ की पत्नी ने सेठ के लिए कितनी रोटियाँ बनाईं।

) चार रोटियाँ

ख) एक रोटियाँ

ग) तीन रोटियाँ

घ) दो रोटियाँ

4. क्या देखकर सेठ ने थोड़ी देर रुक कर भोजन और विश्राम करने की बात सोची।

क) जंगलों का एक कुंज और पानी का नल देखकर

ख) एक मरणासन्न कुत्ते को देखकर

) वृक्षों का एक कुंज और कुआँ देखकर

घ) बहुत भूख लगने के कारण

5. ” बेचारे को कई दिन से खाना नहीं मिला दिखता है, तभी तो यह हालत हो गई है।” प्रस्तुत कथन में बेचारा कौन है?

क) बेचारा एक सेठ है

) बेचारा एक कुत्ता है

ग) बेचारा एक सेठानी है

घ) बेचारा एक पक्षी है

6. सेठ कितनी रोटियाँ खा कर अपना पेट भरता है?

क) चार रोटियाँ

ख) एक रोटियाँ

ग) तीन रोटियाँ

) एक भी रोटी नहीं

7. “विपत्ति में भी सेठ ने धर्म नहीं छोड़ा”। यहाँ किस धर्म की बात की जा रही है?

क) जाति-पाँति का धर्म

ख) हिंदू धर्म

) मानवीय धर्म

घ) गरीबी का धर्म

8. सेठानी उठ कर दिया जलाने के लिए——- में आई तो रास्ते में किसी चीज की ठोकर लगी। – रिक्त स्थान भरें।

क) कमरे

ख) बरामदे

ग) छत

) दलान

9. पत्थर के बीचों-बीच क्या लगा हुआ था?

) लोहे का कुंदा

ख) लोहे की जँजीर

ग) लोहे का ताला

घ) लोहे का दरवाजा

10. “ओ सेठ! स्वयं भूखे रहकर, अपना कर्तव्य मानकर प्रसन्न चित्त तुमने मरणासन्न कुत्ते को चारों रोटियाँ खिलाकर उसकी जान बचाई, उस महायज्ञ का यह पुरस्कार है।” – प्रस्तुत कथन का वक्ता और श्रोता कौन है?

क) धन्ना सेठ की पत्नी ने सेठ से कहा

) देव ने सेठ और सेठानी से कहा

ग) देव ने धन्ना सेठ और सेठानी से कहा

घ) सेठ और सेठानी ने देव से कहा

गिरिधर की कुंडलियाँ

1. कवि गिरिधर सब हथियार छोड़कर लाठी लेने की बात क्यों कर रहे हैं?

क क्योंकि उससे हम एक-दूसरे से लड़ सकते हैं

क्योंकि वह बंदूक से भी ताकतवर है

ग क्योंकि उसे पकड़कर लोग ठीक से चल पाते हैं

2. ’नारीशब्द का क्या अर्थ है?

क स्त्री              

ख नारा               

ग नहीं                       

नाला

3. ’बकुचाशब्द का अर्थ क्या है?

क बाँधना               

गठरी            

ग बकना                     

घ बिक्री करना

4. खासा मलमल वाफ्ता पर कौन अपना मान रखता है?

क बकुचा          

ख लाठी              

ग पैसा                

कंबल

5. ’अपावनशब्द का अर्थ क्या है?

क पवित्र                   

अपवित्र                      

ग पूजना                          

घ शकुन

6. कौए और कोयल में क्या समानताएँ हैं?

क दोनों की आवाज़ एक जैसी है                   

ख दोनों को ही पवित्र माना जाता है

दोनों का रंग एक जैसा है                         

घ दोनों को चाहने वाले अनेक हैं

7. ’बेगरजीशब्द का अर्थ क्या है?

क बहुत ही जल्दी              

बिना फ़ायदे के                ग

स्वार्थी            

घ जो केवल अपना फ़ायदा देखता है

8. मित्र कब हमारा साथ देते हैं?

जब हम मुसीबत में होते हैं                      

ख जब हमारे पास बहुत पैसा होता है

ग जब हमें उनसे कुछ माँगना होता है              

घ जब हम उनसे बातचीत करते हैं

9. ’घामेशब्द का अर्थ क्या है?

क पसीना                    

धूप में                    

ग ठंड में               

घ आँधी-तूफ़ान में


10. कवि के अनुसार हमें किस पेड़ की छाया में नहीं बैठना चाहिए?

क मोटे पेड़ की छाया में

ख फूलों की छाया में

पतले पेड़ की छाया में

घ इसमें से कोई भी नहीं

11. स्वार्थी मित्र कब बातचीत करना बंद कर देते हैं?

जब हमारे पास धनदौलत खत्म हो जाता है

ख जब हमारे पास धन-दौलत होता है

ग जब हम बीमार हो जाते हैं

घ जब हम अकेले होते हैं

12. सज्जन व्यक्ति कौन होता है?

क जो अपने लिए धन-दौलत इकट्ठा करता है

ख जो दान-पुण्य नहीं करता

ग जो दूसरों की भलाई नहीं करता

जो अपने धन का प्रयोग दूसरों की भलाई के लिए करता है

13. नाव में पानी भर जाने पर हमें क्या करना चाहिए?

क नाव से बाहर निकल जाना चाहिए

ख पानी में डूब जाना चाहिए

दोनों हाथों से पानी निकालना चाहिए

घ नाव को डूब जाने देना चाहिए

14. ’आतुरशब्द का अर्थ क्या है?

उतावला

ख परेशान होना

ग शांत बैठे रहना

घ अशांत होना
15. राजा के दरबार में हमें कहाँ नहीं बैठना चाहिए?

क बाहर नहीं बैठना चाहिए

ख हमें पीछे नहीं बैठना चाहिए

ऐसे स्थान पर नहीं बैठना चाहिए जहाँ से कोई उठा दे

घ इसमें से कोई भी नहीं

16. कवि ने दरबार में कब न बोलने की सलाह दी है?

क जब हमसे कोई न पूछे तब हमें उत्तर देना चाहिए

ख सबसे पहले हमें ही उत्तर देना चाहिए

ग बिना बोले ही हमें उत्तर दे देना चाहिए

जब कोई बात पूछी जाए तब उसका उत्तर देना चाहिए

17. गिरिधर जी की भाषा कैसी है?

क मुहावरेदार भाषा

सरलसहज भाषा

ग उर्दू भाषा

घ कठिन भाषा

18. ’गिरिधर कविराय ग्रंथावलीमें उनकी कितनी कुंडलियाँ संकलित हैं?

क पाँच सौ

ख एक हज़ार

पाँच सौ से अधिक

घ एक सौ

19. गिरिधर जी की कुंडलियाँ किन तथ्यों पर आधारित है?

गंभीर तथा नीतिपरक

ख दूसरों पर आरोप लगाते हुए

ग व्यंग्यात्मक

घ इसमें से कोई भी नहीं


20. गिरिधर जी ने अपने समस्त काव्य की रचना किसमें की है?

क दोहों में

ख साखियों में

ग पदों में

कुंडलियों में

साखी : कबीरदास

1. ’मैंशब्द का अर्थ क्या है?

क अपने बारे में

ख स्वयं

अहंकार

घ तुम


2. लेखनी की तुलना किससे की गई है?

क समुद्र

जंगल के पेड़ों से

ग कलम

घ फूल से

3. मुसलमानों की पूजापद्धति की कौन सी बात कवि को पसंद नहीं है?

क घर में बैठ कर पूजा करना

मस्जिद पर चढ़्कर अज़ान की आवाज लगाना

ग मुर्गे का चिल्लाना

घ खुदा का बहरा होना


4.
हिन्दुओं की पूजापद्धति पर व्यंग्य करते हुए कवि ने क्या कहा है?

क हमें चक्की की पूजा करनी चाहिए जिसमें पीसकर संसार के लोगों का पेट भरता है

ख हमें पत्थर की पूजा करनी चाहिए

ग हमें पहाड़ की पूजा करनी चाहिए

उपर्युक्त सभी


5. प्रेम गली से कवि का क्या तात्पर्य है?

क जहाँ अहंकार हो

ख जहाँ प्रेम नहीं हो

जहाँ सच्चा प्रेम हो, वहाँ अहंकार नहीं हो सकता

घ प्रेम में अहं का भाव होना चाहिए


6. सात समुद्रों की स्याही से कवि क्या करना चाहते हैं?

हरि के गुण लिखना चाहते हैं

ख सागर पार करना चाह्ते हैं

ग स्याही बनाना चाहते हैं

घ निर्गुण भक्ति का प्रचार करना चाहते हैं

7. कवि ने कागज के रूप में किस वस्तु की कल्पना की है?

क पेड़ों की

ख समुद्र की

धरती की

घ वन की

8. गुरु और गोविंद में कवि ने किसे बड़ा बताया है?

क गोविंद को

ख मनुष्य को

गुरु को

घ स्वयं को


9. कवि किस पर बलिहारी हैं?

क गोविंद पर

गुरु पर

ग मनुष्य पर

घ निर्गुण ब्रह्‌म पर

10. पाहन का अर्थ क्या है?

क कंकड़

ख ईंट

पत्थर

घ पर्वत

  1. कबीरदास की भाषा है

क अवधी

ख हरियाणवी

ग ब्रजभाषा

सधुक्कड़ी भाषा

  1. कबीरदास भक्ति काल के किस शाखा के कवि हैं

क रामभक्ति शाखा

ख कृष्णभक्ति शाखा

ग प्रेममार्गी शाखा

ज्ञानमार्गी शाखा

स्वर्ग बना सकते हैं : रामधारी सिंह दिनकर

1. स्वर्ग बना सकते हैंकविता के कवि का नाम क्या है?

रामधारी सिंह दिनकर

ख मैथिलीशरण गुप्त

ग सोहनलाल द्विवेदी

घ सर्वेश्वरदयाल सक्सेना

2. रामधारी सिंह दिनकर को किस संज्ञा से विभूषित किया गया है?

क ओज के कवि             

ख क्रांति के कवि               

ग सौन्दर्य के कवि                   

राष्ट्रीय कवि

3. निम्नलिखित रचनाओं में कौनसी रचना रामधारी सिंह दिनकर की नहीं है।

क कुरुक्षेत्र            

ख रश्मिरथी       

ग हुंकार                 

आँसू

4. स्वर्ग बना सकते हैंकविता में धर्मराज किसे कहा गया है?

क अर्जुन को         

ख भीष्म पितामह को            

युधिष्ठिर को             

घ कृष्ण को

5. “…यह भूमि किसी की, नहीं क्रीत है दासी, है जन्मना समान परस्पर, इसके सभी निवासी।” – आशय स्पष्ट करें।

क यह भूमि खरीदी हुई दासी के समान है और हम सब इसके आभारी हैं।                 

ख यह धरती किसी की खरीदी हुई दासी नहीं है और यहाँ जन्म लेना सौभाग्य की

  बात है।                   

  यह धरती किसी की खरीदी हुई दासी नहीं है अपितु यह यहाँ जन्म लेने वाले

   प्रत्येक व्यक्ति की है।   

घ उपर्युक्त सभी आशय गलत है।           

6सबको मुक्त प्रकाश चाहिए/ सबको मुक्त समीरण/बाधा रहित विकास, मुक्त/

   आशंकाओं से जीवन।“ – मुक्त समीरण का क्या तात्पर्य है?

खुली हवा अर्थात स्वतंत्रता                   

ख खुली हवा अर्थात उन्माद

ग खुली हवा अर्थात स्वच्छंदता                        

घ खुली हवा अर्थात आनंदमय जीवन

7. कविता के आधार पर बताइए कि समाज में शांति की स्थापना कैसे होगी?

क सबको अपने विचार व्यक्त करने का मौका मिले

ख सबको अपने धर्म का पालन करने की छूट मिले              

ग सबको न्यायोचित अधिकार प्राप्त हो

उपर्युक्त सभी कथन गलत है

8. प्रभु ने मानव को क्याक्या सुख प्रदान किए हैं?

(i)घरसमाज (ii)सोनाचाँदी, (iii)पेड़पौधे, (iv)मंदिरमस्जिद

क (i) & (ii)             

ख (ii) & (iv)

(ii) & (iii)              

घ (i) & (iv)

9.तुष्टशब्द का अर्थ क्या होगा?

क तुच्छ               

ख सर्वश्रेष्ठ                   

संतुष्ट               

घ उन्मादित

10. शमितशब्द का अर्थ है

क लड़ाई

ख संघर्ष

शांत

घ कोलाहल

वह जन्मभूमि मेरी : सोहन लाल द्विवेदी

1. सोहन लाल द्विवेदी की कवितावह जन्म भूमि मेरीका उद्देश्य है

भारत के प्राकृतिक सौन्दर्य का वर्णन

ख भारत के पौराणिक महापुरुषों का वर्णन

ग भारत की नदियों की महानता का वर्णन

उपर्युक्त सभी कथन सही है

2. कौन आकाश चूम रहा है?

क ऊँचे पर्वत शिखर             

हिमालय पर्वत               

ग भारतीयों का मनोबल                   

घ भगवान राम

3. त्रिवेणी क्या है?

क तीन भूमियों का संगम          

ख तीन महादेशों का संगम     

तीन नदियों का संगम               

घ तीन पर्वतों का संधि स्थल

4. भारत को पुण्यभूमि क्यों कहा गया है?

क भारत ऋषि-मुनियों का देश है।         

ख संतों ने जीवन का संदेश दिया।            

ग सत्य, अहिंसा, मानवता का पाठ पढ़ाया             

उपर्युक्त सभी कथन सही है

5. भारत को स्वर्णभूमि क्यों कहा गया है?

क भारत को देवी भूमि माना गया है।                 

ख यहाँ कई महापुरुषों ने जन्म लिया है।                   

  देश सदैव समृद्ध रहा है।   

घ भारत में कई प्रतापी सम्राटों ने राज किया है।               

6 भारत के दक्षिण में पाए जाने वाले महासागर का नाम बताइए।

हिन्द महासागर                   

ख बंगाल की खाड़ी

ग अरब सागर                        

घ खुली हवा अर्थात आनंदमय जीवन

7. कविता के आधार पर बताइए कि कोयल कब पुकारती है?

क वर्षा ऋतु में जब तेज़ बारिश होती है।

ख संध्या के समय जब सूर्यास्त होता है।            

ग प्रात:काल जब सूर्योदय होता है।

जब आम के बागों में बौर आता है।

8. रघुपति की संज्ञा से किसे संबोधित किया गया है?

क कृष्ण           

ख गौतम बुद्ध

  राम            

घ  महावीर  

9.भगवान कृष्ण ने गीता का उपदेश कहाँ दिया?

क हल्दीघाटी               

ख पानीपत                 

कुरुक्षेत्र  

घ प्लासी

10. बौद्ध धर्म में क्या उपदेश दिया गया है?

क शत्रु से प्रतिशोध लेने की

ख युद्ध भूमि में संघर्ष करने की

जीवों पर दया करने की

घ मानव को चिकित्सीय सुविधा प्रदान करने की

Published by Hindi

मेरे विचार……. दीपक की लौ आकार में भले ही छोटी हो, लेकिन उसकी चमक और रोशनी दूर तक जाती ही है। एक अच्छा शिक्षक वही है जिसके पास पूछने आने के लिए छात्र उसी प्रकार तत्पर रहें जिस प्रकार माँ की गोद में जाने के लिए रहते हैं। मेरे विचार में अध्यापक अपनी कक्षा रूपी प्रयोगशाला का स्वयं वैज्ञानिक होता है जो अपने छात्रों को शिक्षित करने के लिए नव नव प्रयोग करता है। आपका दृष्टिकोण व्यापक है आपके प्रयास सार्थक हैं जो अन्य अध्यापकों को भी प्रेरित कर सकते हैं… संयोग से कुछ ऐसी कार्ययोजनाओं में प्रतिभाग करने का मौका मिला जहाँ भाषा शिक्षण के नवीन तरीकों पर समझ बनी। इस दौरान कुछ नए साथियों से भी मिलना हुआ। उनसे भी भाषा की नई शिक्षण विधियों पर लगातार संवाद होता रहा। साहित्य में रुचि होने के कारण हमने अब शिक्षा से सम्‍बन्धित साहित्य पढ़ना शुरू किया। कोई बच्चा बहुत से लोकप्रिय तरीके से सीखता है तो कोई बच्चा अपने विशिष्ट तरीके से किसी विषय को ग्रहण करता है और अपने तरीके से उस पर अपनी समझ का निर्माण करता है। इसी सन्‍दर्भ में बच्चों के मनोविज्ञान को समझने की जरूरत है। मनोविज्ञान को मानसिक प्रक्रियाओं, अनुभवों और व्यवहार के वैज्ञानिक अध्ययन के रूप में देखा जाता है। इसी नजरिये से शिक्षा मनोविज्ञान को भी क्लासरूम के व्यावहारिक परिदृश्य के सन्‍दर्भ में देखने की आवश्यकता है। यहाँ गौर करने वाली बात है, “स्कूल में बच्चों को पढ़ाते समय केवल कुछ बच्चों पर ध्यान देने से हम बच्चों का वास्तविक आकलन नहीं कर पाते कि वे क्या सीख रहे हैं? उनको किसी बात को समझने में कहाँ दिक्कत हो रही है? किस बच्चे को किस तरह की मदद की जरूरत है। किस बच्चे की क्या खूबी है। किस बच्चे की प्रगति सही दिशा में हो रही है। कौन सा बच्चा लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और उसे आगे बढ़ने के लिए स्वतंत्र रूप से पढ़ने और काम करने के ज़्यादा मौके देने की जरूरत है।” एक शिक्षक को बच्चों के आँसू और बच्चों की खुशी दोनों के लिए सोचना चाहिए। बतौर शिक्षक हम बच्चों के पठन कौशल , समझ निर्माण व जीवन के प्रति एक व्यापक दृष्टिकोण का निर्माण कर रहे होते हैं। अपने व्यवहार से बच्चों की जिंदगी में एक छाप छोड़ रहे होते हैं। ऐसे में हमें खुद को वक्‍त के साथ अपडेट करने की जरूरत होती है। इसके लिए निरन्‍तर पढ़ना, लोगों से संवाद करना, शिक्षा के क्षेत्र में होने वाले भावी बदलावों को समझना बेहद जरूरी है। ताकि आप समय के साथ कदमताल करते हुए चल सकें और भावी नागरिकों के निर्माण का काम ज्यादा जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ कर सकें। इस बारे में संक्षेप में कह सकते हैं कि बतौर शिक्षक हमें खुद भी लगातार सीखने का प्रयास जारी रखना चाहिए। आज के शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में सूचना और तकनीक का इस्तेमाल बढ़ गया है। पुस्तक जहाँ पहले ज्ञान का प्रमाणिक स्रोत और संसाधन हुआ करता था आज वहाँ तकनीक के कई साधन मौजूद हैं। आज विद्‌यार्थी किताबों की श्याम-श्वेत दुनिया से बाहर निकलकर सूचना और तकनीक की रंग-बिरंगी दुनिया में पहुँच चुका है, जहाँ माउस के एक क्लिक पर उसे दुनिया भर की जानकारी दृश्य रूप में प्राप्त हो जाती है। एक शिक्षक होने के नाते यह ज़िम्मेदारी होनी चाहिए कि हम समय के साथ खुद को ढालें और शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को सुचारू रूप से गतिशील बनाए रखने के लिए आधुनिक तकनीक के साधनों का भरपूर प्रयोग करें। यदि आप अपनी कक्षा में सूचना और तकनीक का इस्तेमाल करते हुए विद्‌यार्थी-केन्द्रित शिक्षण को प्रोत्साहित करते हैं तो आपकी कक्षा में शैक्षणिक वातावरण का विकास होता है और विद्‌यार्थी अपने अध्ययन में रुचि लेते हैं। यह ब्लॉग एक प्रयास है जिसका उददेश्य है कि इतने वर्षों में हिंदी अध्ययन तथा अध्यापन में जो कुछ मैंने सीखा सिखाया । उसे अपने विद्यार्थियों और मित्रों से साझा कर सकूँ यह विद्यार्थियों तथा हमारे बीच एक अखंड श्रृंखला का कार्य करेगा। मै अपनी ग़ैरमौजूदगी में भी अपने ज़रूरतमंद विद्यार्थियों के बहुत पास रहूँगा …… मेरा प्रयास है कि अपने विद्यार्थी समुदाय तथा कक्षा शिक्षण को मैं आधुनिक तकनीक से जोड़ सकूँ जिससे हर एक विद्यार्थी लाभान्वित हो सके …

Leave a comment